Tuesday, February 24, 2026

अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा हथखोजा तालाब, सौंदर्यीकरण और रख रखाव के अभाव में हुआ बेजार

Must Read

अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा हथखोजा तालाब, सौंदर्यीकरण और रख रखाव के अभाव में हुआ बेजार

कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र में कभी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध तालाब अब रखरखाव के अभाव में अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। जिसके चलते तालाब की उपयोगिता व सुंदरता भी फीकी पड़ रही है। कटघोरा वनमंडल के पाली वन विश्राम गृह से लगे तालाब का वर्षों पूर्व वन विभाग द्वारा आधा करोड़ से अधिक की राशि खर्च कर लोगों के सकुन, शांति व मनोरंजन के लिए कराया गया सौंदर्यीकरण का कार्य रख रखाव के अभाव में उजडक़र अपनी आस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और इसकी सुंदरता फीकी हो चली है। जहां कराए गए सौंदर्यीकरण के एक भी कार्य सलामत नही है। पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग विश्राम गृह से लगे तालाब, जिसे लोग हथखोजा तालाब के नाम से जानते है। लगभग 9-10 वर्ष पूर्व रेंजर रहे श्री तिवारी के कार्यकाल में इस तालाब का कायापलट के तहत आधा करोड़ से भी अधिक राशि की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था। तालाब में पचरी निर्माण व इसके सौंदर्यीकरण के साथ नाव बोट, मेढ़ में टाइल्स, सीमेंट कुर्सी व अन्य सौंदर्यीकरण कार्य के साथ वाटिका का रूप प्रदान किया गया था। जहां तात्कालीन रेंजर के कार्यकाल तक इस तालाब के सौंदर्यीकरण का उचित देखभाल से सबकुछ ठीक- ठाक था, लेकिन वर्तमान हालात यह है कि सबकुछ उजडक़र इस तालाब की सुंदरता फीकी पड़ चुकी है। जिसे विभाग ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। पहले यहां काफी उम्मीद के साथ लोग तनाव मुक्त होने व परिवार के साथ समय बिताने पहुँचते थे। किंतु अब टूटे- फूटे सामान देखकर उन्हें निराशा होती है। हाल के समय में निर्मित पचरी व आकृतियां जीर्णशीर्ण है, मेढ़ के अधिकतर टाइल्स उखड़ चुके है, सीमेंट की कुर्सियां भी आस्तित्व खो रहे, सुंदरता के लिए लगाए गए पेड़ पौधे नष्ट होकर जंगली झाडिय़ां उग आई है। नौका विहार के लिए मौजूद नाव व फव्वारा सिस्टम गायब हो गए है। जहां अब कोई भी जाना गवारा नही समझता है। वन अधिकारियों की अनदेखी से बदहाल इस तालाब के मेढ़ में मवेशी बेधडक़ घुसने लगे है तो दूसरी ओर शराबियों के लिए बैठकर शराब पीने का अड्डा बन चुका है। कुछ वर्षों पूर्व तक यह तालाब स्थानीय व आसपास लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था लेकिन वर्तमान वन अधिकारियों के अनदेखी से यह तालाब अब दुस्वप्न बनकर रह गया है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This