Monday, February 16, 2026

अब एक्स-रे के लिए जिला मेडिकल कालेज की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, डेढ़ साल पहले खरीदी की गई मशीन का अब मिलेगा लाभ

Must Read

अब एक्स-रे के लिए जिला मेडिकल कालेज की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, डेढ़ साल पहले खरीदी की गई मशीन का अब मिलेगा लाभ

कोरबा। पीएचसी कोरबा में ही अब एक्स-रे की सुविधा मरीज को मिल सकेगी। मशीन होने के बाद भी सुविधा का लाभ नहीं मिलने से लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब समस्या से काफी हद तक मरीज को छुटकारा मिल जाएगा। यहां मशीन डेढ़ साल पहले खरीदी की गई थी। अस्पताल परिसर में थ्री-फेस कनेक्शन के लिए 60 केवी का ट्रांसफार्मर नहीं की सुविधा नहीं होने की वजह से इसका उपयोग नहीं हो रहा था। विद्युत विभाग ने अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा दिया है। एक्स-रे की सुविधा के लिए लोगों की निर्भरता मेडिकल कालेज अस्पताल पर कम होगी। जिला मेडिकल कालेज अस्पताल के बाद रानी धनाराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहर का दूसरा बड़ा अस्पताल है। स्वास्थ्य केंद्र पर पुराना शहर ही नहीं बल्कि चांपा-कोरबा मार्ग से लगे 38 ग्राम पंचायत के आठ लाख से अधिक आबादी निर्भर है। इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो संचालित हैं, लेकिन बड़ी दुर्घटना अथवा अन्य आपात कालीन परिस्थितियों से निपटनें के लिए मरीजों को यहां रेफर किया जाता है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिलने के बाद भी यहां कई तरह की असुविधाओं का अभाव देखा जा रहा है। जिसमें एक्स-रे मशीन की कमी भी शामिल है। टीवी व हड्डी रोग से जूझ रहे मरीजों को एक्स-रे सुविधा के लिए जिला मेडिकल अस्पताल भेजा जाता था। अस्पताल प्रबंधन की मांग चिकित्सा संचालनालय ने डिजिटल एक्स-रे मशीन का आवंटन तो डेढ़ साल पहले ही करा दिया था लेकिन इसके संचालन के लिए 60 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर परिसर में नही था। अस्पताल में विद्युत आपूर्ति 40 केवी ट्रांसफार्मर से हो रही थी। अधिभार क्षमता बढ़ाने व नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत वितरण विभाग में छह लाख रूपये शुल्क जमा करना आवश्यक था। शुल्क जमा किए जाने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। अस्पताल प्रबंधन ने एक्स-रे मशीन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।रानी धनराज कुंवर अस्पताल पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट छह साल पहले तैयार किया जा चुका है। थ्री-फेस कनेक्शन से चलने वाली प्लांट का उपयोग बिजली आपूर्ति के अभाव में उपयोग करना संभव नहीं था। परिसर में नया ट्रांसफार्मर लग जाने से अस्पताल से निकलने वाले अनुपयोगी पानी को ट्रीटमेंट प्लांट से फिल्टरशन कर फिर से उपयोग में लाया जा सकेगा। फूल पौधों के अलावा फर्श की सफाई आदि के लिए पानी का उपयोग किया जा सकेगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This