अब चढऩे लगा तापमान का पारा, फरवरी की शुरुआत में ही सूरज दिखाने लगा तेवर
कोरबा। अब चढऩे तापमान का पारा लगा है। फरवरी की शुरुआत में ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में बदलाव के बीच दो दिनों के भीतर न्यनूतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ पारा 33.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि मौसम का मिजाज एक फिर बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आसमान में बदली छाएगी और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई जा रही है। जिल में दिन-ब-दिन सूर्य के किरणें तेज हो रही है। चुभती धूप लोगों को परेशान कर रही है। इससे शहर का वातावरण गर्म हो रहा है। इसकी वजह से लेागों को गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों के भीतर अधिकतम और न्यनूतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यनूतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि दो दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यनूतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। हालांकि विभाग ने मौसम में एक बार फिर बदलाव का अनुमान लगाया है। आसमान में बदली छाएगी। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गर्मी के सीजन को देखते हुए कूलर में लगने वाली खस का बाजार सजने लगा है। शहर के पावर हाउस रोड, घंटाघर सहित कई अन्य स्थानों पर दुकानें सज गई है। इधर भले ही ठंड कम हो गई है। लेकिन सिगड़ी कोयला जलाने की संख्या कम नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि लोग अभी तक ठंड की वजह से अलाव के नाम पर सिगड़ी जलाते थे। लेकिन अब इसका सबसे अधिक उपयोग भोजन पकाने में किया जा रहा है। इस कारण सुबह और शाम को कोयले से निकलने वाली धुंआ से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि नगर निगम ने कुछ दिन पहले कार्रवाई की थी। लेकिन इस कार्रवाई का असर शहर में नहीं दिख रहा है। शहर के पावर हाउस रोड, टीपी नगर, बुधवारी, कुआंभ_ा, संजय नगर नहर मार्ग, सीतामणी सहित अन्य इलाके की सडक़ पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। धुआं की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। सांस सहित अन्य बीमारी से परेशान हो रहे हैं। धुआं की वजह से मार्ग पर विजिबिलिटी कम हो रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
![]()




























