Sunday, February 15, 2026

अब दोपहर में गर्मी का होने लगा अहसास, चढ़ा पारा

Must Read

अब दोपहर में गर्मी का होने लगा अहसास, चढ़ा पारा

कोरबा। दिन में चुभती धूप लोगों को गर्मी के दस्तक का अहसास कराने लगी है। रात में ठंडी बरकरार है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गई है। रात के पारा में भी इजाफा हुआ है। लेकिन ठंड अब भी बरकरार है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान में लगभग 17 डिग्री से अधिक अंतर पर पहुंच गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।सूर्योदय के साथ ही तापमान इजाफा शुरू हो गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। धूप तेज होती गई। वातावरण गर्म होने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। तेज धूप चुभने लगी। लोग धूप से बचने का प्रयास किया। इसी के साथ दिन में ठंड से लोगों को राहत मिली है। सुबह का तापमान 30 डिग्री को पार हो गई। दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब दिन बढ़ने लगा है और रात छोटी होने लगी है। मौसम विभाग ने दिन में तेज धूप की वजह से सुबह लगभग 10 बजे के आसपास तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया है। न्यनूतम पारा 13 डिग्री दर्ज की गई। इससे न्यनूतम और अधिकतम तापमान का अंतराल लगभग 17 डिग्री से अधिक हो गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगा है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यनूतम और अधिकतम तापमान मे इजाफा का अनुमान लगाया जा रहा है। दिन में लोग अब पंखा के इस्तेमाल करने लगे हैं।रात में मौसम शुष्क होने और हलकी हवा चलने से रात में ठंडक बनी हुई है। कोयला जला रहे हैं।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This