Sunday, February 15, 2026

अब सुबह की पाली में ही लगेगी स्कूल, आदेेश में संशोधन

Must Read

अब सुबह की पाली में ही लगेगी स्कूल, आदेेश में संशोधन

कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी ने संशोधित आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक अभी समस्त शासकीय- अशासकीय-अनुदान प्राप्त स्कूलों की सभी तरह की कक्षाएं एक ही पाली और समय में संचालित होंगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जारी नए आदेश के अनुसार समय सुबह 7:30 से 11:30 निर्धारित किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 5 दिनों में दिन का तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ेगा। सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं, रात का टेंपरेचर 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा।छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। जिसके अनुसार पहली पाली में स्कूलों का टाइम सुबह 7 से 11 बजे तक कर दिया गया था। वहीं, दूसरी पाली में स्कूल सुबह 11 से दोपहर साढ़े 3 बजे तक था। जिसमें संशोधन कर दिया गया है। अब केवल एक पाली में स्कूल लगेगी। जिले में शिक्षा अधिकारियों की ओर से आदेश जारी कर नए समय में स्कूल संचालित करने के लिए निजी और शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को कहा गया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This