Saturday, February 14, 2026

अभिनव कांत सिंह होंगे नगर कोतवाल, रूपक शर्मा होंगे दर्री प्रभारी

Must Read

अभिनव कांत सिंह होंगे नगर कोतवाल, रूपक शर्मा होंगे दर्री प्रभारी

कोरबा। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कोरबा जिले में पुलिस बल में दूसरा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार कोरबा कोतवाली में अभिनव कांत सिंह की पदस्थापन की गई है जो फिलहाल पाली थाना में पदस्थ है। कोतवाली थाना के प्रभारी रूपक शर्मा को दर्री पुलिस थाना का प्रभारी बनाया गया है। दो पक्षों में मारपीट और विवाद की घटना के बाद कुसमुंडा पुलिस थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को बांगो पुलिस थाना भेज दिया गया है। निरीक्षक मनीष चंद्र नागर को कुसमुंडा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। रक्षित केंद्र में काम कर रहे निरीक्षक ध्रुव नारायण तिवारी को बाकी मोगरा में पदस्थ किया गया है, जबकि यहां की प्रभारी उषा सोंधिया को आरक्षित केंद्र भेज दिया गया है। इनके अलावा अन्य पुलिस थानों के प्रभारी में भी परिवर्तन किया गया।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This