अलग अलग घटना में दो की गई जान

Must Read

अलग अलग घटना में दो की गई जान

कोरबा। बांगो क्षेत्र में दो लोगों की अलग अलग घटना में मौत हो गई। इनमें से एक सडक़ हादसे का शिकार हुआ और दूसरे को सर्प ने काट लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।सुदन सिंह बिंझवार (56 वर्ष) की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उसे मुख्य मार्ग बांगो कन्या छात्रावास के सामने अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इसी तरह अर्जुन धनुहार (17 वर्ष) की मौत सर्प के डसने से हो गई। बताया जा रहा है कि चुनाभट्टी लेपरा में सुबह 4 बजे मृतक अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान विषैले सर्प ने उसे काट लिया था। किशोर की चीख सुनकर परिजन हरकत में आए। कुछ घंटे बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

Loading

Latest News

खुले में मांस बिक्री, लिखित शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौन बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी...

More Articles Like This