Saturday, February 28, 2026

अलग अलग सडक़ हादसे में गई दो की जान

Must Read

अलग अलग सडक़ हादसे में गई दो की जान

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम विवेचना शुरू कर दी है। रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया बांधाखार नुनेरा के रहने वाले खिलेन्द्र चौबे तडक़े सुबह अपनी बाइक से दीपका जा रहे थे।इसी दौरान तिवरता कोसाबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए।हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।कोरबा-चांपा हाईवे पर तेजरफ्तार वाहन ने एक युवक को ठोकर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। दूसरी दुर्घटना कोरबा-चांपा हाईवे पर बरपाली बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात को हुई, जहां सडक़ से गुजर रहे बरपाली निवासी रमेश कैवर्त (26) को तेजरफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण वाहनों के आवाजाही के दौरान अक्सर धूल का गुबार उठता रहता है। इसकी वजह से वाहन नजर नहीं आते हैं। धूल का गुबार होने के दौरान रमेश कैवर्त के भी तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आकर मृत होने की आशंका लोगों द्वारा जताई जा रही है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This