Monday, February 16, 2026

अविश्वास प्रस्ताव पर पुन: दिया जाएगा स्मरण पत्र, महापौर की विदाई तय, पारित कराया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव: हितानंद अग्रवाल

Must Read

अविश्वास प्रस्ताव पर पुन: दिया जाएगा स्मरण पत्र, महापौर की विदाई तय, पारित कराया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव: हितानंद अग्रवाल


कोरबा। रायपुर नगर निगम की तर्ज पर कोरबा महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष जुट गया है। पूर्व में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए 30 पार्षदों ने हस्ताक्षरमय पत्र जिलाधीश को सौंपा था। जिस पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव को पारित कराया जाएगा। इसके लिए पुन: अविश्वास प्रस्ताव स्मरण पत्र सौंपा जाएगा। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं हुई तो सितंबर में स्मरण पत्र दिया गया था। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब कुछ दिनों के भीतर पुन: स्मरण पत्र सौंपा जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि वार्डों के विकास के लिए लगातार साकेत भवन घेराव, तालाबंदी भाजपा पार्षद दल ने किया। महापौर को जगाने लॉलीपाप माला पहनाना हो, ढोल मंजीरा बजाना हो या फिर हवन सभी कराए गए हैं। हितानंद ने कहा कि महापौर को उन्हीं के वार्ड के कचरा गोडाउन में बंद किए थे, अटल आवास के लिए उनका घर घेरने ज्ञापन देने के बाद भी महापौर नहीं जागे। निष्क्रियता को लेकर बजट सदन में सबके सामने बेसरम फूल की माला भी पहनाई गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे संपर्क में निर्दलीय और कांगे्रस के 18 पार्षद संपर्क में हैं। जैसे ही अविश्वास प्रस्ताव पारित होगा भाजपा के महापौर आसीन होंगे। वार्डों में विकास कार्य गति पकड़ेगी। कोरबा नगर निगम का विकास 10 साल पीछे हो गया है।
बाक्स
महापौर को हटाने चलाई जाएगी मुहिम
रायपुर निगम की तर्ज पर कोरबा महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में ही इस संबंध में पता किया जा चुका है जिस पर निर्णय जिला प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया है। वहीं दूसरी ओर महापौर के जाति प्रमाण पत्र को लेकर अंतिम निर्णय छानबीन समिति को लेना है। इसे लेकर भी दबाव बनाया जाएगा। कुल मिलाकर महापौर को हटाने को लेकर सभी तरह का मुहिम चलेगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This