Thursday, February 12, 2026

अवैध रेत उत्खनन, रॉयल्टी चोरी, परिवहन व भंडारण पर की गई कार्यवाही,49 प्रकरणों में 11 लाख रूपए से अधिक का अर्थदंड किया गया वसूल

Must Read

अवैध रेत उत्खनन, रॉयल्टी चोरी, परिवहन व भंडारण पर की गई कार्यवाही,49 प्रकरणों में 11 लाख रूपए से अधिक का अर्थदंड किया गया वसूल

कोरबा। जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, रॉयल्टी चोरी, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। वही इस हेतु जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार नायक से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रॉयल्टी चोरी की रोकथाम हेतु विभागीय अमला द्वारा जिलान्तर्गत ग्राम बम्हनीडीह, हरदी, कुदुरमाल, उरगा, केराकछार, भिलाईखुर्द, कुमगरी, तरदा, बरबसपुर, भिलाईखुर्द, सीतामणी आदि स्थानों से विगत 1 अप्रैल से 21 मई तक कुल 49 प्रकरण दर्ज किये गए हैं। जिसके अंतर्गत गौण खनिज रेत के 27 प्रकरण दर्ज कर 3,92,218 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है एवं गौण खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर (गिट्टी) के 13 प्रकरण में 4,50,059 की राशि वसूल किया गया। मिट्टी ईंट 05 प्रकरण दर्ज कर रूपए 54,041 की राषि तथा खनिज कोयला के 1 प्रकरण में रूपए 28,642 की राशि वसूल की गई। अवैध परिवहन के 46 प्रकरणों से 9,24,960 रूपए की राशि तथा अवैध उत्खनन के 3 प्रकरणों से 2,07,284 रूपए की राशि के अर्थदण्ड वसूल किए गए। इस प्रकार कुल 49 प्रकरणों में 11,32,244 रूपए की राशि खनिज आय मद में जमा किया गया है। वही वाहन चालक एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 यथा संषोधित छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम 2015 के नियम 71 (5) व छत्तीसगढ़ (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 तहत् प्रकरण दर्ज कर आरोपित अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This