Tuesday, February 10, 2026

अवैध शराब बना रही दो महिला गिरफ्तार, 22 लीटर शराब व 1400 किलो महुआ लाहन बरामद

Must Read

अवैध शराब बना रही दो महिला गिरफ्तार, 22 लीटर शराब व 1400 किलो महुआ लाहन बरामद

कोरबा। अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कटघोरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री की तरह घर में शराब बनाने वाली दो महिला को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बड़ी मात्रा में शराब और महुआ लाहन जप्त किया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बक्शी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम लगातार जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त कटघोरा के उपनिरीक्षक आशीष उप्पल को मुखबिर से कटघोरा क्षेत्र के ग्राम गुडरूमुड़ा में दो महिला द्वारा घर में बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाने की जानकारी मिली। जिसके आधार पर वे मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, राजीव जायसवाल, आरक्षक दशराम सिदार, सुरेश यादव व महिला नगर सैनिक अंबिका सांडे , दीपिका सिंह के साथ गुडरूमुड़ा पहुंचे। जहां सूचना के आधार पर कवली बाई यादव 67 वर्ष और शालिनी यादव 23 वर्ष के घर में छापा मारा गया। जहां अंदर का नजारा शराब फैक्ट्री की तरह था। चूल्हे व बर्तन में महुआ शराब तैयार हो रहा था। ड्रमों में महुआ लाहन भरा था। तलाशी लेने पर वहां से 22 लीटर महुआ शराब व 1400 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। मामले में दो महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई। उन्हें न्यायालय पेश करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This