Sunday, March 1, 2026

अवैध शराब विक्रेताओं पर आबकारी विभाग कस रही शिकंजा

Must Read

अवैध शराब विक्रेताओं पर आबकारी विभाग कस रही शिकंजा

कोरबा। अवैध शराब विक्रेताओं पर आबकारी विभाग ने निकाह टेढ़ी कर ली है। उन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। लगातार कार्यवाही से अवैध शराब विक्रेताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। आबकारी विभाग की टीम ने हरदीबाजार के भलपहरी में छापा मारकर 134 लीटर कच्ची शराब और 720 किलो महुआ लाहन जब्त किया है। एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर कच्ची शराब बनाने व बेचने का केस दर्ज है। आबकारी विभाग की ओर से बताया गया कि हरदीबाजार चौकी अंतर्गत ग्राम मुक्ता भलपहरी की एक बाड़े में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर बाड़े की तलाशी ली तो सूचना सही पाई गई। अलग-अलग जेरीकेन में रखा 134 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। इसके अलावा शराब को बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर पानी में डालकर रखा गया महुआ भी जब्त किया गया है। डबरी को चारों ओर से घेरकर बाड़े का रूप दिया गया था।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This