अशासकीय विद्यालय संघ चुनाव में अक्षय की जीत, संदीप बने सचिव

Must Read

अशासकीय विद्यालय संघ चुनाव में अक्षय की जीत, संदीप बने सचिव

कोरबा। जिला अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद अक्षय कुमार दुबे 120 वोट में से 111 वोट प्राप्त करके पुन: जिला अध्यक्ष के पद को हासिल किया। सचिव पद पर संदीप केसरवानी ने 96 वोट प्राप्त कर जिला सचिव की पदभार ग्रहण किया और कोषाध्यक्ष के रूप में धरम तिवारी निर्विरोध चयन हुए।चुनाव में कुल 75 स्कूलों ने हिस्सा लिया और उन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाले। इनमें सचिव पद के लिए शिव शंकर जायसवाल और राधे श्याम मनहर को 12-12 वोट मिले। संदीप केसरवानी को सचिव पद के लिए 96 मत प्राप्त हुए। इसी कड़ी में अध्यक्ष के लिए 120 वोट पड़े जिसमें 9 वोट भौनेंद्र डहरवाल को प्राप्त हुए और 111 वोट अक्षय कुमार दुबे प्राप्त हुए। एकतरफा जीत हासिल कर जिला अध्यक्ष के पद पर पुन: काबिज हुए। चुनाव अधिकारी एसआर अमित, नोडल अधिकारी रामनारायण जायसवाल ने पारदर्शिता के साथ चुनाव को संपन्न कराया और विधिवत्त घोषणा कर प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिले में अक्षय दुबे, संदीप केसरवानी और धरमलाल तिवारी को अशासकीय विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई। विजयी पदाधिकारियों ने स्कूल प्रबन्धक और प्राचार्यो का आभार व्यक्त किया।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This