अशोक वाटिका की रौनक हुई बेनूर, लोगों की संख्या हो रही कम

Must Read

अशोक वाटिका की रौनक हुई बेनूर, लोगों की संख्या हो रही कम

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अशोक वाटिका में देखरेख के अभाव में वाटर फाउंटेंन मशीन खराब हो गई। महंगी और आकर्षक लाइटें भी लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। इसकी वजह से लोग पहले की अपेक्षा उद्यान में घुमने के लिए कम पहुंच रहे हैं। उद्यान के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लाइटें बंद होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। वहीं शौचालयों में भी लाइट की सुविधा नहीं है। कुछ लाइटें प्रवेश द्वार पर लगी लाइटें उखडऩे लगी है। इसे लेकर लोगों को काफी असुविधा हो रही है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर ट्रांसपोर्ट नगर से सीएसईबी मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। वर्तमान में इस मार्ग पर डिवायडर निर्माण का कार्य जारी है। इसके बाद भी लापरवाह वाहन चालक सडक़ पर भारी वाहनों को खड़ी कर रहे हैं। इससे लोगों को आवाजाही में काफी असुविधा हो रही है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This