Thursday, February 12, 2026

आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने के नाम पर 81 हजार रुपए की ठगी

Must Read

आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने के नाम पर 81 हजार रुपए की ठगी

कोरबा। आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 81 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बांकीमोंगरा जंगल साइड तेलसरा निवासी संजय साहू उम्र 33 वर्ष की मुलाकात एक साल पहले शारदा विहार कॉलोनी में रहने वाली मालती साहू से हुई थी। इस दौरान मालती ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अच्छी पहचान होने की बात कही। संजय की पत्नी की नौकरी आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर लगाने की बात कही। इसके बदले में रुपए की मांग की। संजय झांसे में आ गया और मालती को 15 जनवरी 2023 को नकद 50 हजार रुपए भुगतान कर दिया। मालती ने नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। कुछ माह बीत जाने के बाद मालती ने रुपए कम होने की बात कही। संजय इस दौरान किश्त में रुपए देने की बात कही और चार माह के भीतर किश्तों में फोन पे के माध्यम से 31 हजार रुपए और दिया। संजय ने मालती को कुल 81 हजार रुपए भुगतान किया। इसके बाद भी संजय की पत्नी की नौकरी नहीं लगी और ना ही रुपए लौटाए। इस पर संजय को ठगी का अहसास हुआ। उसने थाने में रिपोर्ट दई कराई है। पुलिस ने मामले में ठगी का केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This