Tuesday, February 10, 2026

आईएसबीएम विश्वविद्यालय रायपुर से दुर्गा चंद्राकर को पीएचडी उपाधि

Must Read

आईएसबीएम विश्वविद्यालय रायपुर से दुर्गा चंद्राकर को पीएचडी उपाधि

कोरबा। दुर्गा चंद्राकर को अंग्रेजी विषय में आईएसबीएम विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) से पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने अपनी शोध निर्देशक सुश्री डॉ. गरिमा दीवान के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया। उनके इस उपलब्धि के पीछे उनके पति नरेश चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा। दुर्गा चंद्राकर जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी स्वर्गीय एनपी चंद्राकर एवं स्वर्गीय श्रीमती उषा चंद्राकर की पुत्रवधु हैं। स्वर्गीय चंद्राकर अपने जीवनकाल में सदैव ही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे एवं हमेशा से ही शिक्षा को विशेष महत्त्व देते थे। उनकी पुत्रवधु की यह सफलता उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रीमती दुर्गा चंद्राकर जिले के शासकीय ई. वी. पी. जी. महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता के पद पर दो वर्षों एवं कमला नेहरू महाविद्यालय में पांच वर्षों की अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। उनकी इस विषय में सफलता पर सुमित कुमार बैनर्जी सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, कमला नेहरू महाविद्यालय का प्रत्यक्ष सहयोग एवं विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सफलता पर उनकी माता गंगा देवी चंद्रा एवं पिता एलएल चंद्रा, शिव कुमार चंद्राकर, उषा चंद्राकर, गायत्री देवी चंद्रा, जीवेंद्र चंद्रा, संजय चंद्रा एवं उनकी बहनों के साथ ही तरुण, श्रृजन, आयुष, समृद्धि चंद्राकर, सीमा बैनर्जी, निधि सिंह, अंजु कुमारी दिवाकर, मोहन कुमार दिवाकर, प्रीति जायसवाल, कुमकुम गुलहरे, बृजेश तिवारी, (विभागाध्यक्ष) अंग्रेजी विभाग, कमला नेहरू महाविद्यालय, डॉ. अब्दुल सत्तार (विभागाध्यक्ष) शिक्षा संकाय, कमला नेहरू महाविद्यालय एवं परिजनों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This