कोरबा। आयकर विभाग के इंवेस्टिगेशन विंग ने डैक्सीस रेस्ट्रो में दबिश दी। रायपुर व कोरबा के छह सदस्यीय टीम पूरे दिन रेस्ट्रो में दस्तावेजों की जांच करती रही। इस दौरान टीम के किसी गडबड़ी मिलने का खुलासा तो नही हुआ है, लेकिन कार्रवाई को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं टीम की दबिश को सर्वे भी बताया जा रहा है। शहर के टीपी नगर मे डैक्सीस रेस्ट्रो नामक प्रतिष्ठान संचालित है। जहां रविवार की सुबह करीब सात बजे दो चार पहिया डैक्सीस रेस्ट्रो के सामने रूकी। इन वाहनों में छह लोग पहुंचे थे, जो पुलिस कर्मियों के साथ रेस्ट्रो के भीतर पहुंचे। टीम ने रेस्ट्रों में दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। यह खबर देखते ही देखते आम हो गई। पहले तो लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद रेस्ट्रो में आयकर विभाग के इंवेस्टिगेशन विंग की दबिश का खुलासा हो गया। दरअसल वाहन में रायपुर व कोरबा से आयकर विभाग इंवेस्टिगेशन विंग की छह सदस्यीय टीम पहुंची थी। उनके साथ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी भी शामिल थे। यह टीम शाम तक रेस्ट्रो में दस्तावेजों की जांच करती रही। इस दौरान टीम के हाथ क्या लगा यह स्पष्ट नही हो सका, लेकिन वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में आयकर विभाग की दबिश को अलग अलग नजर से देखा जा रहा है। दूसरी ओर टीम की दबिश को सर्वे बताया जा रहा है।
![]()

