Tuesday, February 24, 2026

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 6 मवेशियों की मौत

Must Read

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 6 मवेशियों की मौत

कोरबा। बारिश का मौसम जाते-जाते अपना कहर बरपाता जा रहा है। मंगलवार को गरज-चमक के बीच रूक-रूक कर रिमझिम बारिश हुई। इस बीच सर्वमंगला मंदिर के पास सोनपुरी में आकाशीय बिजली गिरी। मैदान में चर रहे मवेशी गाज की चपेट में आ गए। इससे 6 मवेशियों की मौत हो गई। पशुओं की मौत से पशुपालकों को नुकसान पहुंचा है। जिले में लगातार मौसम परिवर्तन और आकाशीय बिजली गिरने से घटनाएं घटित हो रही है। इसकी चपेट में कई व्यक्ति भी आ रहे हैं। गत दिनों जिला जेल में गाज गिरने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए थे। साथ ही मंगलवार को गाज गिरने की घटना में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। इससे पूर्व एसईसीएल खदान में गाज गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Loading

Latest News

एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 550 कर्मियों ने थामा इंटक का दामन

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के पूर्व एटक क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल...

More Articles Like This