आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक पर उगाही का गंभीर आरोप, रामपुर विधायक ने की तबादले की मांग

Must Read

आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक पर उगाही का गंभीर आरोप, रामपुर विधायक ने की तबादले की मांग

कोरबा। आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। आरोप है कि वे झूठे प्रकरण में फंसाकर अवैध उगाही करते हैं। उनके द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है। कोरे कागज में दस्तखत कराए जाते हैं। उनकी कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। यह आक्रोश कभी भी फूट सकता है। जिसे लेकर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि रामपुर विधानसभा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं। जिसका फायदा आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय उठा रहे हैं। उनके द्वारा क्षेत्र के भोले भाले आदिवासियों को झूठे प्रकरण में फंसा देने की धमकी दी जाती है। उनसे धमकी देकर अवैध उगाही किया जा रहा है। वे कोरे कागज में ग्रामीणों से हस्ताक्षर करा लेते हैं। बीते दिनो तिलकेजा के कल्मीभांठा में आदिवासी महिला के साथ मारपीट की गई थी। जानकारी मिली है कि होली के कुछ दिन पहले ग्राम कोथारी में उप निरीक्षक द्वारा महिलाओं गाली गलौच व बदसलूकी की गई थी, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए विधायक श्री राठिया ने उप निरीक्षक का तबादला करने की मांग की है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This