Friday, February 13, 2026

आबकारी विभाग में फर्जी स्टॉफ का घोटाला, हाजिरी लगाकर पैसा उठाने वाले ने लगाया आरोप

Must Read

आबकारी विभाग में फर्जी स्टॉफ का घोटाला, हाजिरी लगाकर पैसा उठाने वाले ने लगाया आरोप

कोरबा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में शराब घोटाला की गूंज रही अब कोरबा में फर्जी स्टॉफ के नाम पर शासन को करोड़ों चूना लगाने का सनसनी खेज आरोप लगाया गया है। यह आरोप हाजिरी लगाकर पैसा उठाने वाले एक शख्स ने लगाया है। खुलासे के बाद आबकारी विभाग और प्लेसमेंट एजेंसी के बीच हडक़ंप मचा हुआ है। कोरबा में रहने वाले निकेश सिंह ने खुलासा किया है कि वह निजी कंपनी में पहले से कार्यरत है। उनकी मुलाकात आबकारी विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के लोगों से हुई थी। उनके द्वाराा शहर के राताखार व निहारिका शराब दुकान में सुबह-शाम हाजिरी लगाने के लिए उसे और एक अन्य को तैयार किया गया। इसके एवज में उनके खाते में 25 हजार रूपये हर माह मिलना बताया गया। जिसमें से 5 हजार उन्हें रखना है बाकी 20 हजार रूपये वापस करना होगा। आरोप लगाने वाले निकेश ने बकायदा निहारिका दुकान में पहुंचकर मोबाइल से एबीएस सिस्टम के द्वारा ऑनलाइन हाजिरी लगाकर दिखाया। उसने साफ किया कि इस दुकान में वह काम करने नहीं जाता, लेकिन उसकी हाजिरी लगाकर रकम खाते में आ जाती है। इस आरोप के बाद विभाग और प्लेसमेंट एजेंसी में हडक़ंप मचा हुआ है। बरहरहाल आरोप में कितनी सच्चाई है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This