आलमारी तोडक़र 50 हजार रुपए नकद सहित जेवरात की चोरी
कोरबा। चोरों ने कमरे में सो रहे परिवार को बाहर से बंद कर दिया। आलमारी तोडक़र 50 हजार रुपए नकद और चांदी की जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया। रामपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सुगंधा विहार कॉलोनी में बोधसिंह का मकान है। गुरुवार की रात परिवार के सदस्य कमरे में सोय हुए थे। चोरों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे परिवार के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। आलमारी का ताला तोड़ दिया। 50 हजार रुपए नकद और चांदी की जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया। परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। रामपुर क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
![]()

