इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का प्रांगण हुआ होली के रंगों से सराबोर
कोरबा। दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में होली के पावन अवसर पर इंडस पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने एक-दूसरे को रंग लगाकर एवं गले मिलकर होली की बधाईयाँ दी। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित होलिका का पूजन किया व सभी के कुशलता की कामना करते हुए होलिका दहन किया। कार्यक्रम में सभी स्टाफ ने अपने प्राचार्य एवं कर्मचारियों को तिलक लगाकर बधाइयां दी एवं संकल्प लिया कि होली में स्वयं को, दूसरों को व प्रकृति को नुकसान पहुँचाए बिना होली की खुशियाँ बाटेंगे और दूसरों को भी ये समझाएंगे कि सावधानी से होली खेलें, केमिकल वाले रंगों का प्रयोग न करें। होली दिल की खुशी को जाहिर करता है, मन के भाव को व्यक्त करता है और दूसरों के प्रति आपका प्रेम व्यक्त करता है। इसलिए कीचड़ और रंगों से किसी को सराबोर कर स्वास्थ्य एवं पानी की बरबादी के स्थान पर तिलक लगाकर प्यार से एक-दूसरे को गले लगाकर होली का आनंद उठाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षकों ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया एवं समझाया कि वे होली में इस्तेमाल किए जाने वाले रंगों के प्रति सजग रहें। स्वयं भी केमिकल वाले रंगों का प्रयोग न करें और दूसरों को भी करने से रोकें होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। इस कार्यक्रम में आयोजित फाग गायन प्रतियोगिता में संबोधित करते हुए विद्यालय के संगीत शिक्षक पवन दास ने खूबसूरत फाग सुनाया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय को वसंत ऋतु के स्वागत स्वरूप विशेष रूप से होली थीम पर डेकोरेट किया गया था। पूरे आयोजन में एकेडमिक को ऑर्डिनेटर सोमा सरकार सहित सभी स्टाफ का योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने होलिका दहन का प्राचीन महत्व बताया। इससे हमें सीख मिलती है कि हम अपने अंदर की बुराइयों को जलाकर जीवनभर सदाचारी बनें। जिस प्रकार हम एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर इसे प्यार से मनाते हैं।
![]()




























