Wednesday, February 25, 2026

इमलीछापर चौक में बन रहे ओवरब्रिज का काम बंद होने से बढ़ी परेशानी, हाईटेंशन टावरों को शिफ्ट करने का चल रहा काम

Must Read

इमलीछापर चौक में बन रहे ओवरब्रिज का काम बंद होने से बढ़ी परेशानी, हाईटेंशन टावरों को शिफ्ट करने का चल रहा काम

कोरबा। इमलीछापर चौक में में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम बंद पड़ा हुआ है। शुरुवाती एक क्यूबनुमा पिलहर ही बन पाया है, जिसमें एक ओर जमीन तक राख भरने का काम कुछ दिन चला, वह भी अभी बंद है। आगे रेल फाटक तक जमीन खाली नहीं होने की वजह से काम शुरू ही नही हो पाया है। रेल फाटक के बाद दो पिल्हर बन गए हैं। कुछ दूर एप्रोच सडक़ भी बन गई है।यहां एसईसीएल की हाईटेंशन टावरों को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज की जद में 10 से 12 घर आ रहे है, जिसके मुआवजे की मांग को लेकर यह काम बंद पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां प्रशासन को हस्तक्षेप कर उपयुक्त निराकरण करना चाहिए, ताकि बंद अधूरे पड़े ओवरब्रिज का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके। साधन संसाधन से परिपूर्ण कुसमुंडा क्षेत्र में प्रशासन की उदासीनता की वजह से आवगमन में परेशानी का दंश झेलने लोग मजबूर हैं। जब बीते कई वर्षों से ओवरब्रिज का कार्य शुरू हो चुका है, तो उसे पूरा करने में इतना समय नहीं लगाना चाहिए। ठेकेदार द्वारा जहां जहां स्थान मिला वहां कार्य किया गया है,बाकी जगह खाली कराने के जिम्मेदारी प्रशासन की है। कार्य में बाधा अथवा समस्या को सुलझाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। प्रशासन अगर यहां हस्तक्षेप नहीं करता तो यह ओवरब्रिज आने वाले और कई वर्षो तक नहीं बन पाएगा और क्षेत्र की जनता ऐसे ही परेशानियों से जूझती रहेगी।
बॉक्स
विशालकाय गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता
कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक एक बार फिर से विशालकाय गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। अधूरे पड़े कोरबा कुसमुंडा फोर लेन सडक़ को जैसे तैसे आवागमन के लिए बना लिया गया है, परंतु इमली छापर चौक की दुर्दशा नही सुधर रही है। खदान से निकलने वाले भारी वाहनों के दवाब में थाना चौक से इमली छापर चौक तक बनी सीसी सडक़ भी टूटने लगी है। वहीं इमलीछापर चौक से बांकी और कोरबा की ओर जाने वाले मोड की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां हुए विशालकाय गढ्डों में भारी वाहन मुड़ते समय मानो ऐसा लगता है की कहीं पलट ना जाए, और अगर कहीं पलट गए तो किसी हल्के वाहन उसकी चपेट में ना आ जाएं। गढ्डों की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। घंटो फाटक बंद होने की वजह से यहां भारी वाहनों का जाम लगा रहता है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This