Thursday, February 26, 2026

इलाज के दौरान महिला की मौत

Must Read

इलाज के दौरान महिला की मौत

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका गंगा बाई निवासी ज़मनीमुड़ा है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गंगा बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए बांकीमोंगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह अस्पताल सरकारी डॉक्टर द्वारा संचालित किया जाता है। इलाज के दौरान महिला की हालत और बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This