Tuesday, February 10, 2026

ईद की नमाज के लिए वक्त तय, 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

Must Read

ईद की नमाज के लिए वक्त तय, 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

कोरबा। रमजान का महीना मुसलमानों के लिए इबादतों का महीना है। जो अब अपने अन्तिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। पूरे एक माह तक भूखे प्यासे रहकर रोज़ा रखा जा रहा है। मोमिन अल्लाह की इबादत मे मशगूल हैं। रमजान महीने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है, जिसे मीठी ईद भी कहते हैं। रमजान के आखरी दिनों मे चाँद दिखने पर ईद का एलान किया जाता है। चाँद न दिखने की सूरत मे एतराफ से चाँद की तस्दीक लाकर ईद की घोषणा की जाती है। जिले मे चाँद की तस्दीक के बाद यानि 10 अप्रैल या 11 अप्रैल को ईदुल फि़त्र की नमाज अदा की जाएगी। चाँद दिखने या तस्दीक की सूरत मे उचित माध्यम से ऐलानात किये जायेंगे कोरबा जिले मे इदुल फि़त्र की नमाज का ईदगाह एवं मस्जिदों के लिए टाइम टेबल जारी किया गया है।

 

मस्जिदों में नमाज का वक्त

 

कोरबा ईदगाह 08.30 बजे

मदीना मस्जिद 08.45 बजे

ट्रांसपोर्ट नगर मदरसा 08.15 बजे

नूरी मस्जिद (सीएसईबी) 08.15 बजे

जामा मस्जिद 09.00 बजे

कालरी मस्जिद (एसईसीएल) 08.30 बजे

मुडापार मस्जिद 08.15 बजे

बालको मस्जिद 08.30 बजे

जामा मस्जिद (नोनबिर्रा) 08.00 बजे

मस्जिद गरीब नवाज़ (रजगामार) 08.00 बजे

गुलशन मदीना (ओमपुर) 08.00 बजे

मस्जिद गरीब नवाज़ (जिलगा) 08.00 बजे

मस्जिदे अमीने शरीयत (भैसमा) 08.15 बजे

जामा मस्जिद (स्याग) 08.00 बजे

बैतूल मुकद्दस ख्वाजा गरीब

नवाज़ मस्जिद (नोंदराहा) 09.00 बजे

मस्जिद गरीब नवाज़ (बरपाली) 08.00 बजे

मस्जिद गरीब नवाज तहसील

भाटा. कटघोरा 8.30 बजे

जामा मस्जिद पुरानी बस्ती कटघोरा 08.45

ईदगाह कटघोरा 09.00

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This