उज्ज्वला योजना में अब 300 रुपए की सब्सिडी

Must Read

उज्ज्वला योजना में अब 300 रुपए की सब्सिडी

कोरबा। केंद्र सरकार ने बुधवार को उज्ज्वला योजना में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए करने की घोषणा की है। सब्सिडी के साथ यह सिलेंडर पहले 774 रुपए में मिल रहा था, अब 674 रुपए में मिलेगा। इससे पहले अगस्त में रक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। ये कटौती सभी के लिए की गई थी। इस कटौती के बाद कोरबा में सिलेंडर की कीमत 1192 रुपए से घटकर 992 रुपए हो गई थी। उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को पहली बार में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा फ्री में दिया जाता है। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है। अब तक देश में 9.6 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अगस्त में कैबिनेट ने योजना के तहत 75 लाख लाभार्थियों को और जोडऩे की मंजूरी दी थी।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This