Thursday, January 22, 2026

उत्तरी हवा हो रही कमजोर, अब बढ़ेगा तापमान, न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान

Must Read

कोरबा। मकर संक्रांति के बाद जिले में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। बीते दो दिनों से दिन की धूप तेज हुई है और दिन में ठंड का असर कम हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी 10 डिग्री पर स्थिर है, लेकिन इसमें बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी हवा कमजोर हुई है, जिसके कारण ठंड में कुछ कमी दर्ज की गई है। अब न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इससे शीतलहर से राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। दोपहर में तेज धूप रही, वहीं सुबह की ठंड भी पिछले दिनों की तुलना में कम रही। अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है, यानी इस दौरान भी ठंड बनी रहेगी। हालांकि दिन सामान्य से अधिक गर्म रह सकते हैं। मौसम तंत्र लानीना के प्रभाव से ठंड का असर अधिक बना हुआ है। संभावना है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक ठंड महसूस होती रहेगी। बसंत ऋतु आते ही दिन का तापमान तेजी से बढऩे लगेगा। इस बार जिले में कड़ाके की ठंड रही। दिसंबर से जनवरी के बीच कई दिनों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया गया। करीब 35 दिनों तक कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। लोगों को कई साल बाद इतने लंबे समय तक ठंड का अनुभव मिला है। जनवरी में ठंड पूरी तरह खत्म नहीं होगी।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ में दो पैर वाला मूसवा, खा रहा है धान: सांसद श्रीमती महंत

कोरबा। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत आज 20 जनवरी 2026 को कोरबा कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिला विकास...

More Articles Like This