उरगा के हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी के पास रातों रात हो रहा अतिक्रमण, कालोनी से लगी जमीन पर बेजा कब्जा की की मची है होड़

Must Read

उरगा के हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी के पास रातों रात हो रहा अतिक्रमण, कालोनी से लगी जमीन पर बेजा कब्जा की की मची है होड़

 

कोरबा। जिले में बेजा कब्जा कोई नई बात नहीं है। खाली जमीनों पर कब्जा करने की होड़ मची हुई है। इसी कड़ी में उरगा क्षेत्र में एक नई सड़क के स्वीकृत होते ही खाली पड़े शासकीय भूभाग पर बेजा कब्ज़ा करने वालों की बाढ़ आ लग गई है। यहां हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई आवासीय कॉलोनी की दीवार से लगी हुई जमीन पर पिछले कुछ दिनों के भीतर ही बड़ी संख्या में निर्माण कार्य हो गए हैं। इस भूभाग पर कई मकान खड़े हो गए हैं, वहीं अनेक निर्माण कार्य के लिए भारी मात्रा में सामग्रियां गिराई गई हैं। जिसकी शिकायत अब स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से की गई है। भूभाग पर नजर डालें तो यहां पर बाकायदा मशीन चलाकर जमीन को समतल किया गया है, साथ ही भूखंडों को बांटकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।यहां सड़क के किनारे से लेकर दूर तक लोगों ने जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है। बताया जा रहा है कि उरगा के सरपंच की शह पर यह कार्य किया जा रहा है। साथ ही यह बात भी सामने आयी है कि सरपंच द्वारा सभी बेजा कब्जाधारियों से रूपये भी वसूले गए हैं। बड़े पैमाने पर हो रहे इस अतिक्रमण की शिकायत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों द्वारा कोरबा तहसीलदार से की गई है। इनका कहना है कि इस अतिक्रमण से सरकार की बेशकीमती जमीन चली जाएगी और आगे चलकर यहां असामाजिक तत्वों का डेरा बन जायेगा। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि इस अतिक्रमण को तत्काल रोका जाये। इस अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी की गई है। गौरतलब है कि कोरबा जिले के नए कलेक्टर ने कुछ दिनों पूर्व ही अधिकारियों की बैठक में बेजा कब्जों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके उरगा में खुले आम हो रहे अतिक्रमण पर गांव के राजस्व अमले की अनदेखी उनकी मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This