उरगा पुलिस 6 बाइक चोरों को पकड़ा, 12 मोटरसायकल जब्त
कोरबा। उरगा पुलिस ने मोटरसायकल चोर गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों से अलग-अलग स्थान से चोरी किए गए 12 मोटर सायकल जब्त किए गए हैं। उरगा थाना में दीनानाथ सिंह आयाम लैंगा निवासी ने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने देवरमाल आया हुआ था, जहां उसने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एएक्स 9635 को घर के बाहर खड़ा किया था। जिसे चोरों ने पार कर दिया था। मामले में उरगा पुलिस ने अज्ञात चोरों पर अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू की। इस बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मोहनपुर बरीडीह निवासी दीपक कुमार कुर्रे चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से बाइक क्रमांक सीजी 12 एएक्स 9635 को जब्त किया गया है। उसने बताया कि अपने साथ करन वैष्णव राकेश रात्रे, कन्हैया यादव, दुबराज लहरे के साथ पिछले एक वर्ष से मोटर सायकलों की चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
![]()




























