Thursday, February 19, 2026

उषा सोंधिया को बांगो व वर्मा को करतला थाना प्रभारी का जिम्मा, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित प्रधान आरक्षक का हुआ स्थानांतरण

Must Read

उषा सोंधिया को बांगो व वर्मा को करतला थाना प्रभारी का जिम्मा, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित प्रधान आरक्षक का हुआ स्थानांतरण

कोरबा। पुलिस कप्तान ने पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने कुछ थाना के प्रभारियों को बदला है। निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्थानांतरण आदेश से प्रभावित हुए हैं। जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निरीक्षक उषा सोंधिया को रक्षित केन्द्र से बांगो थाना का प्रभार सौंपा है। कृष्ण कुमार वर्मा को उरगा से करतला थाना प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को करतला प्रभारी से रक्षित केन्द्र व उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को मानिकपुर से उरगा थाना प्रभारी, नवीन पटेल को मोरगा से मानिकपुर चौकी, लक्ष्मण प्रसाद खुंटे को थाना प्रभारी बांगों से चौकी प्रभारी सीएसईबी और सहायक उप निरीक्षक भीमसेन यादव को सीएसईबी से मोरगा चौकी का प्रभार सौंपा है। इसी तरह सहायक उप निरीक्षक घनश्याम सिंह राजपूत को चौकी मोरगा से सिविल लाइन रामपुर, नरेन्द्र सिंह राजवाड़े को रामपुर से रक्षित केन्द्र कोरबा, अश्वनी निरंकारी को पुलिस लाइन से सिविल लाइन रामपुर स्थानांतरित किया है। प्रधान आरक्षक शिव कुमार खरे को कटघोरा से मोरगा, आनंद तिर्की को रक्षित केन्द्र से कोरबी, दिलीप झा को कोरबी से रक्षित केन्द्र, रामू कुर्मी को साइबर सेल से जिला विशेष शाखा, आरक्षक विरेन्द्र अनंत को यातायात से रक्षित केन्द्र, सुरेश राम को रक्षित केन्द्र से कोरबी, जयप्रकाश यादव को कोरबी से रक्षित केन्द्र, खेमराज सिंह राजपूत को जिला विशेष शाखा से साइबर सेल, कमलेश आयाम को रक्षित केन्द्र से यातायात थाना भेजा है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This