एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहायक अभियंता को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम से मांगी थी रिश्वत

Must Read

कोरबा। एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तहत 28 जनवरी को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा कोरबा जिले के दीपका में सीएसपीडीसीएल ( विद्युत विभाग ) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वही डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि श्यामता टंडन निवासी ग्राम रलिया जिला कोरबा द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी,कि ग्राम दर्री जिला कोरबा में उसके मित्र के पिता के नाम पर कृषि जमीन है जिसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मित्र के पिता ने उसे सीएसपीडीसीएल( विद्युत विभाग दीपका) में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा था जिस पर ट्रांसफार्मर लगाने का आवेदन देने के बाद सीएसपीडीसीएल दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया था तथा ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने के अलावा नाश्ता पानी के नाम पर 80000 रुपए की मांग की गई तथा 30000 रुपए ले लिया गया है, किंतु वह रिश्वत के रूप में दिए जाने वाली शेष राशि 50000 रुपए को नहीं देना चाहता बल्कि सहायक अभियंता दिवाकर को पकड़वाना चाहता है। वही शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। 28 जनवरी को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई राशि 50000 रुपए को आरोपी को देने हेतु आरोपी के दीपका कोरबा स्थित कार्यालय में भेजा गया जो रिश्वत की राशि 50000 रुपए को आरोपी भारद्वाज द्वारा लेते ही एसीबी टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। वही आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई राशि 50000 रुपए को बरामद कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 50000 रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वही गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही भी की गई है। एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की है।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This