Friday, February 27, 2026

एएसआई मनोज राठौर सहित जवान हुए पुरुस्कृत

Must Read

एएसआई मनोज राठौर सहित जवान हुए पुरुस्कृत

कोरबा। सोमवार को पावर हाउस रोड सुनालिया पुल के पास कृष्णानंद रायसागर की ड्यूटी यातायात पुलिस टीम में लगाई गई थी। रात्रि लगभग 8:45 बजे एक युवती ने अचानक सुनालिया पुल से नहर में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात एएसआई मनोज राठौर की टीम में कार्यरत उक्त पुलिस कर्मी अपनी जान की परवाह न करते हुए युवती को बचाने के लिये बहती नहर में बिना समय गवाएं कूद गये। लेकिन तेज बहाव और अंधेरे की वजह से युवती का काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई मनोज राठौर और नायक कृष्णानंद रायसागर को नगद ईनाम और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्काल बहती हुए नहर में कूदना जनसुरक्षा के लिए एक अत्यंत ही सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य बताते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान एडिशनल एसपी नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर भी मौजूद थे।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This