कोरबा। एकतरफा प्यार में पागल युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव डालने पिस्टल लेकर देर रात उसके घर पहुंचा। किशोरी के पिता डांटने पर उसपर पिस्टल से फायर करते हुए गोली चला दी। एक ओर झुकने से पिता की उसकी जान बच गई। घटना बालकोनगर थाना अंतर्गत दोंदरो के आश्रित ग्राम संगम नगर में बुधवार देर रात 11 बजे हुई। मामले में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरा नगर में रहने वाला साहिल मसीह पिता शांतिएल मसीह उम्र 20 वर्ष संगम नगर की एक किशोरी से लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था। वह उसका पीछा कर परेशान भी कर रहा था। वह उसे शादी करने कहता था। किशोरी के इंकार करने के बाद साहिल दबाव बनाने बुधवार रात 11 बजे उसके घर पहुंचा, जहां वह परिजनों के सामने किशोरी से शादी करने की बात कहते हुए वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। किशोरी के पिता ने युवक को डांटा तो वह आक्रोशित हो गया। उसने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। किशोरी के पिता एक ओर झुके तो गोली करीब से निकल गई। घटना के बाद आरोपी साहिल भाग निकला। किशोरी का परिवार दहशत में रातभर घर से नहीं निकला। गुरुवार सुबह लोगों की आवाजाही शुरू होने पर उसने घर से निकलकर लोगों को घटना की जानकारी दी। वहीं दोपहर में थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर पिस्टल से गोली चलाना पाया गया है। मामले में आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर आगे जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत बालको पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। घटना के चदघंटे बाद आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, एक नग जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल जप्त किया गया।आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है।
![]()

