Thursday, February 26, 2026

एक भारत श्रेष्ठ भारत में शामिल हुए बच्चे

Must Read

एक भारत श्रेष्ठ भारत में शामिल हुए बच्चे

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय 3 कुसमुंडा में एक भारत श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय एकता पर्व मनाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं संकुल स्तर पर गई। मुख्य अतिथि एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एसटी पाटिल थे। विशेष अतिथि प्राचार्य योगेश गुप्ता एवं उपप्राचार्य बी केरकेट्टा थे। प्राचार्य गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत विभिन्न आयोजित प्रतियोगिता जिसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, नाटक, पारंपरिक कहानी वाचन, वाद्य यंत्र वादन, एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, चित्रकला, मूर्ति कला में अपनी अभिव्यक्ति दी। मुख्य अतिथि पाटिल विभिन्न विद्यालय से आए हुए विद्यार्थियों से कहा कि भारत को जोड़े रखना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। अनेकता में एकता है यही भारत की विशेषता है। आज विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगिता के द्वारा अपने व्यक्तित्व को निखार रहे हैं। कार्यक्रम में संकुल स्तर के सात केंद्रीय विद्यालय शामिल हुए जिसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 बीसीपीपी, केंद्रीय विद्यालय जांजगीर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर, केंद्रीय विद्यालय रायगढ़, केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिलासपुर, एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 कुसमुंडा के लगभग 263 विद्यार्थी शामिल हुए।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This