एक साथ खिले 9 ब्रह्मकमल, दर्शन के लिए उमड़े लोग

Must Read

एक साथ खिले 9 ब्रह्मकमल, दर्शन के लिए उमड़े लोग

कोरबा। जिले में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है।अग्रोहा मार्ग में रहने वाले अशोक कुमार अग्रवाल के घर में ब्रह्म कमल का फूल खिला है। ब्रह्म कमल को बहुत ही दुर्लभ फूल माना जाता है। आमतौर पर यह उत्तराखंड, हिमाचल और अरुणाचल जैसे पहाड़ी इलाकों में ही पाया जाता है। इसे उत्तराखंड में कौल पद्म के नाम से जाना जाता है। यह वहां का राजकीय फूल भी है। ये फूल जमीन पर उगता है, न कि पानी में जैसे सामान्य कमल और खास बात ये है कि यह सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए ही खिलता है। दरअसल, कोरबा के रहने वाले अशोक कुमार अग्रवाल ने 5 साल पहले ब्रह्म कमल के पौधा को लगाया था। इस पौधे में इस बार एक साथ नौ सुंदर फूल खिले हैं। सफेद रंग के इन फूलों की खुशबू से पूरा घर और मोहल्ला महक उठा है, और इस अद्भुत नजारे को देखने लोग भी जुट रहे हैं। जानकार बताते हैं कि सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ब्रह्म कमल के कई औषधीय गुण भी हैं। इसके फूल, पत्ते, बीज और जड़ें कई बीमारियों जैसे बुखार, घाव, सर्दी-जुकाम और यहां तक कि कैंसर में भी उपयोगी मानी जाती हैं। यह लिवर को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है। कोरबा जैसे मैदानी इलाके में इसका खिलना लोगों के लिए एक आश्चर्य और शुभ संकेत से कम नहीं है।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This