Wednesday, February 5, 2025

एक ही ईवीएम में होंगे महापौर/अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नाम, नोटा के भी होंगे दो बटन, 11 से ज्यादा प्रत्याशी तो लगेंगे 2 ईवीएम

Must Read

एक ही ईवीएम में होंगे महापौर/अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नाम, नोटा के भी होंगे दो बटन, 11 से ज्यादा प्रत्याशी तो लगेंगे 2 ईवीएम

कोरबा। नगर सरकार चुनने के लिए इस बार एक मतदाता को दो बार ईवीएम का बटन दबाना पड़ेगा। क्योंकि इस बार निकाय चुनाव में मतदाता ही अध्यक्ष भी चुनेंगे। इसके लिए एक ईवीएम मशीन में महापौर/अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों के नाम और उनके चुनाव चिन्ह साथ होंगे। ऊपर क्रम में अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम होंगे। फिर पार्षद प्रत्याशियों के नाम होंगे। ईवीएम में एक के बजाए नोटा के दो बटन होंगे। जो अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों के नामों के अंत में होगा। वहीं सबसे नीचे एक इंड का बटन भी होगा। ऐसे में मतदाताओं को इस बार मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी होगा। क्योंकि इसके पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एक ही पद के प्रत्याशी होने से एक बार ही ईवीएम का बटन दबाना होता था। इस बार अगर कोई मतदाता एक बार ईवीएम का बटन दबाकर निकल जाएगा तो उसका दूसरा वोट छूट जाएगा। इसलिए मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया समझाना जरूरी होगा। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए वार्डों में ईवीएम प्रदर्शन/जानकारी केंद्र लगाए जाएंगे। यहां मास्टर ट्रेनर आम नागारिकों को ईवीएम मशीन का प्रदर्शन करेंगे और डमी मतपत्र से वोट डालने की पूरी प्रक्रिया समझाएंगे। एक ईवीएम में अधिकतम 16 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। लेकिन इस बार एक ईवीएम में केवल 11 प्रत्याशियों के नाम ही होंगे क्योंकि ईवीएम में दो बटन में अध्यक्ष और पार्षद के शीर्षक लिखा होगा। वहीं नोटा के 2 बटन होंगे तथा एक बटन इंड (अंडर वोट) का रहेगा। इस तरह एक ईवीएम के 11 प्रत्याशियों के नाम ही होंगे। ऐसे में जहां प्रत्याशियों की संख्या 11 से अधिक होगी, वहां दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगाई जाएगी। इस बार नगर सरकार चुनने के लिए मतदाताओं को नोटा के अलावा एंड (अंडर वोट) का नया आप्सन भी मिलेगा। यानी अगर किसी मतदाता को अध्यक्ष या पार्षद उम्मीदवार में से केवल एक के लिए वोट देना है और दूसरे के लिए वोट नहीं डालना है तो मतदाता को एक वोट डालने के बाद सीधे एंड का बटन दबाना होगा। इसी तरह नोटा के दो बटन अलग-अलग होंगे। पहला अध्यक्ष और दूसरा पार्षद प्रत्याशी के नाम के नीचे क्रम में होगा। ऐसे में मतदाता को अगर अध्यक्ष प्रत्याशी पसंद नहीं है तो पहला नोटा बटन दबाना होगा। वहीं अगर कोई भी पार्षद प्रत्याशी नहीं है तो दूसरा नोटा बटन दबाना होगा।

Loading

Latest News

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया सुरक्षित

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया...

More Articles Like This