एचएसआरपी नहीं लगवाने वालों पर हुई कार्रवाई
कोरबा। वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगवाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए सभी तरह के वाहनों में एचएसआरपी अर्थात हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। प्रदेश में कई माह से शासन द्वारा लगातार एचएसआरपी लगाने की मियाद बढ़ाई गई। बावजूद इसके बड़ी संख्या में वाहन मालिक एचएसआरपी लगवाने में कोताही बरत रहे हैं। जिले में ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग अभियान शुरू करते हुए अलग-अलग चौराहों पर जांच कर कार्रवाई कर रही है। सीएसईबी चौक पर विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जांच की, जिसमें ऐसे 50 वाहन पकड़े गए। टीम ने वाहन मालिकों पर अर्थदंड की कार्रवाई के साथ ही मौके पर एचएसआरपी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूरी कराई।
![]()

