एटीएम में हिंदी का विकल्प चुनते ही हो रहा हैंग
कोरबा। शहर की अधिकांश एटीएम में कुछ ना कुछ समस्या बनी हुई है। कहीं रकम आहरण के बाद पर्ची नहीं निकलती, तो कहीं डिस्प्ले खराब है, तो कहीं हिंदी भाषा को सिस्टम सपोर्ट नहीं कर रहा है। शहर के घंटाघर चौक के पास स्थित स्टेट बैंक के एटीएम कक्ष में यह संदेश चस्पा की गई है कि कृपया इंग्लिश में ट्रांजेक्शन करें। हिन्दी में ट्रांजेक्शन करने से मशीन हैंग हो जाती है। हिन्दी में 30 मिनट लगते है। एटीएम में रुपए निकालने पहुंचे लोग इस सूचना को पढक़र चकित हो जाते हैं। आखिर यह कैसा सॉफ्टवेयर है, जो हिन्दी के प्रयोग से हैंग हो जाता है। एटीएम में ट्रांजेक्शन करते समय हिन्दी और अंग्रेजी का ऑप्शन आता है। इनमें से किसी का भी चयन कर सकते हैं।
![]()

