एनटीपीएस के भू विस्थापितों का आंदोलन जारी

Must Read

एनटीपीएस के भू विस्थापितों का आंदोलन जारी

कोरबा। एनटीपीसी से प्रभावित भू विस्थापितों का आंदोलन लगातार जारी है। आईटीआई तानसेन चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि एनटीपीसी कोरबा द्वारा जारी आम सूचना अनुसार नौकरी तथा अधिग्रहण के समय, बचे जमीन की मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ग्राम चारपारा के 3 भूविस्थापित विनय कुमार कैवर्त, रामकृष्ण केवट, राकेश कुमार केंवट अपने परिवार के सदस्यों के साथ लगातार तानसेन चौक पर बैठे हुए हैं। उनकी हड़ताल को 135 दिन हो रहे हैं। एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा लिखित में नौकरी देने संबंधी आम सूचना, अन्य सूचना जारी करने के बावजूद भू-विस्थापितों को नौकरी तथा बचे हुए जमीन की जांच की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है। आरोप लगाया है कि मांग के संबंध में शासन-प्रशासन को दिग्भ्रमित जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है। भू-विस्थापितों के साथ-साथ शासन-प्रशासन को भी गुमराह किया जा रहा है। भू-विस्थापितों ने कहा है कि मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This