Monday, February 16, 2026

एनटीपीसी के भूविस्थापित अब 30 से करेंगे आमरण अनशन

Must Read

एनटीपीसी के भूविस्थापित अब 30 से करेंगे आमरण अनशन

कोरबा। एनटीपीसी के भूविस्थापितों का आंदोलन लगातार जारी है। आईटीआई तानसेन चौक पर परिवार के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे भूविस्थापितों की कोई सुध नहीं ले रहा है। अब भूविस्थापितों ने 30 जनवरी से आमरण अनशन पर होन की चेतावनी दी है।
एनटीपीसी भूविस्थापित ग्राम चारपारा के भूविस्थापित राजन कुमार पटेल, घसिया केंवट, मथुरा कुमार केंवट, रामायण प्रसाद, शुभम केंवट ने परिवार के सदस्यों के साथ तत्कालीन कलेक्टर को कई बार ज्ञापन सौंपा है। प्रबंधन द्वारा उन्हें झूठा व भ्रामक आश्वासन दिया जा रहा है। 2015 में सीपत बिलासपुर में भूविस्थापितों की भर्ती की गई है। इसी के अनुसार उन्हें भी नौकरी देने मांग की जा रही है। नौकरी नहीं मिलने से परेशान भूविस्थापित 29 अगस्त 2023 को आत्मदाह का प्रयास भी कर चुके हैं। इसके बाद भी नौकरी मुआवजा दिलाने एनटीपीसी प्रबंधन को न बुलाकर उल्टे उन्हें ही अपर कलेक्टर कक्ष में बिठाकर एसडीएम कोर्ट में सुनवाई के लिए तीन घंटे इंतजार करने के उपरांत एफआईआर दर्ज करा दिया गया। मांगों को लेकर 30 जनवरी आईआई तानसेन चौक के पास आमरण अनशन किया जाएगा।

Loading

Latest News

सड़क पर दिखा भारत पाक मैच का रोमांच

कोरबा। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। शहर के लोगों ने...

More Articles Like This