Wednesday, February 18, 2026

एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने किया अपना घर सेवा आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण

Must Read

एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने किया अपना घर सेवा आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण

कोरबा। समाज कार्य में प्रोफेशनल करियर स्थापित करने के लिए सामाजिक गतिविधियों की विधि और प्रबंधन को समझना आवश्यक है। यही लक्ष्य लेकर मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से जिले में चल रहे सामाजिक सेवा के कार्यों से रूबरू कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने अपना घर सेवा आश्रम का भ्रमण किया। संस्था द्वारा संचालित आश्रय केंद्र में आश्रय पाने वालों के साथ वक्त बिताया, उनका हाल चाल जाना और उनकी देखरेख करने वाले अपना घर सेवा आश्रम के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों को समझने का प्रयास किया। कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के दिशा निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के पहले बैच में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान एमएसडब्ल्यू विभाग के सहायक प्राध्यापक ओपी साहू, डॉ श्रीमती विमला सिंह एवं श्रीमती अंजू खेस के मार्गदर्शन में अपना घर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। आश्रम में रह रहे मानसिक, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पीडि़त लोगों के जीवन की कठिन स्थिति में आश्रम और संस्था किस प्रकार से सहायक बन रही है, इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर व्यावहारिक अध्ययन किया गया। एमएसडब्ल्यू के साथ इस शैक्षणिक भ्रमण में समाज शास्त्र विषय की शिक्षा प्राप्त कर रहे विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This