Wednesday, February 11, 2026

एयू का आदेश, 15 जनवरी तक ले सकते हैं प्रायोगिक परीक्षा

Must Read

एयू का आदेश, 15 जनवरी तक ले सकते हैं प्रायोगिक परीक्षा

कोरबा। एयू ने महाविद्यालय के प्राचार्यों को अधिसूचना जारी किया है। अब आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा 15 जनवरी तक संपन्न कराने के लिए कहा है। साथ ही 16 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा की अंकों की प्रविष्टि कर प्रेषित करने के लिए कहा गया है। जिसके बाद एयू के संबद्ध महाविद्यालय के प्रायोगिक परीक्षा की तिथि में बढ़ोतरी हो गई है। महाविद्यालय प्रबंधन अब छात्र-छात्राओं की 15 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा ले सकते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय को अधिसूचना जारी किया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय संबद्ध जिले में लगभग 21 शासकीय व निजी महाविद्यालय संचालित हैं। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आंतरिक व प्रायोगिक विषयों की परीक्षा के लिए पांच जनवरी तक संपन्न कराने के लिए सूचना जारी था। लेकिन कई महाविद्यालय प्रबंधनों ने प्रायोगिक परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर सके। इसे लेकर प्रबंधनों ने विश्वविद्यालय को परीक्षा संपन्न कराने अतिरिक्त समय की मांग के लिए अवगत कराया था।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This