एसईसीएल कर्मी की कमरे में मिली लाश

Must Read

एसईसीएल कर्मी की कमरे में मिली लाश

कोरबा कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के एम 892 में निवास करने वाले एसईसीएल कर्मी घुरन सिंग कंवर की लाश घर पर ही मिली है। बताया जा रहा है की घुरन सिंग घर पर अकेले रहते थे। उनका परिवार सूरजपुर जिले के बाकीपुर में रहता है। घूरन सिंग कल शाम से घर से बाहर नहीं निकले। अनहोनी की आशंका होने पर आज सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो वे बिस्तर बेसुध पड़े हुए थे। आवाज देने पर भी नही उठे। जिसपर कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी गई। कुसमुंडा थाना प्रभारी स्टाफ संग मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोला गया। अंदर जाने पर पता चला कि घूरन सिंह की मौत हो चुकी थी, कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदयाघात की वजह से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच उपरांत ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घूरन सिंग बीते लगभग 7वर्ष पूर्व कुसमुंडा में ट्रांसफर होकर आए थे, वे डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। कुछ समय पूर्व उन पोस्टिग डीजल सेक्सन में हुई थी।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This