एसईसीएल की 4 खदानों को मिला स्टार रेटिंग पुरस्कार
कोरबा। कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के मुख्य आतिथ्य एवं कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के विशिष्ट अतिथ्य में कोयला मंत्रालय द्वारा स्कोप कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में कोयला उत्पादन से जुड़े विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसईसीएल की 4 माईन्स को स्टार रेटिंग पुरस्कार दिया गया। आयोजन में अंडरग्राउंड श्रेणी में एसईसीएल की हल्दीबाड़ी यूजी माईन (एसईसीएल हसदेव क्षेत्र) को प्रथम पुरस्कार, भटगाँव कोलियरी (एसईसीएल भटगांव क्षेत्र) को द्वितीय पुरस्कार एवं खैराहा यूजी माईन (एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र) को एचीवर पुरस्कार दिया गया वहीं ओपनकास्ट श्रेणी में एसईसीएल की गेवरा माईन को एचीवर अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, अपर सचिव विस्मिता तेज, अपर सचिव रूपिन्दर बरार, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधकों द्वारा पुरस्कार ग्रहण किए गए।
![]()




























