Wednesday, February 11, 2026

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में किया गया मिशन रानीगंज फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन

Must Read

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में किया गया मिशन रानीगंज फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन

कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र में मिशन रानीगंज फि़ल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित सक्सेना के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के लिए किया गया । इस फिल्म में महावीर कोयला खदान, रानीगंज, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 65 खनिकों की जान बचाने वाले खनन इंजीनियर स्व? जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में किये गये बचाव अभियान का सजीव चित्रण किया गया। यह दीपका क्षेत्र में प्रथम मौक़ा था जब प्रगति नगर स्थित स्नेह मिलन में सिनेमा हॉल की तजऱ् पर किसी फि़ल्म का प्रदर्शन किया गया हो, जिससे क्षेत्र के कर्मचारियों व उनके परिवार को कहीं बाहर ना जाकर , अपने क्षेत्र में ही फि़ल्म देखने का लुफ्त प्राप्त हुआ । प्रबंधन की इस पहल की सराहना सभी देखने आये व्यक्तियों ने की । दो दिन चले इस प्रदर्शन के अंतिम शो में महाप्रबंधक (खनन) डी एम बोबडे द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस तरह की फि़ल्म हम सबको सिखाती है कि दृढ़ संकल्प व सूझबूझ से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है । क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) पार्थ मुखर्जी द्वारा श्री गिल व उनके द्वारा किए गये इस उत्कृष्ट कार्य पर प्रकाश डाला गया । अंत में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक आर के शर्मा द्वारा कहा गया कि प्रबंधन के अथिक प्रयासों से ये नि:शुल्क प्रदर्शन आज अपने घर में पूर्ण हो सका जिसे सभी के द्वारा सराहा गया है । सभी के सहयोग से इस तरह के कार्य हम आगे भी करते रहेंगे ।दो दिन चले इस प्रदर्शन में अधिकारियों-कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने भारी संख्या में पहुँच कर फि़ल्म का लुफ्त उठाया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This