एसईसीएल में 1425 पदों पर निकाली गई भर्ती
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड में 1425 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एसईसीएल द्वारा इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है।एसईसीएल द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रेजुएट एवं तकनीशियन अप्रेंटिस के 1425 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती का आवेदन फॉर्म अभ्यर्थी ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन फार्म 13 फरवरी से शुरू कर दिए गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 27 फरवरी 2024 रखी गई है।असुविधा से बचने के लिए समय सीमा से पहले आवेदन कर लें। क्योंकि इस समय सीमा के बाद में ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी तरह के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिकतम जानकारी के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फार्म की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
अभ्यार्थी 13 फरवरी 2024 से 18 वर्ष पूर्ण कर लिया हो वह पात्र होगा।सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट भी दी गई है।आवेदनकर्ता आवेदन फार्म के साथ में आयु सीमा को प्रमाणित करने वाले उचित दस्तावेज को संलग्न करना होगा।एसईसीएल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के आवेदनकर्ता किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसलिए अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार आवेदन करते समय भुगतान नहीं करना है।एसईसीएल अप्रेंटिस 1425 पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है।किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन फॉर्म भरने के योग्य हैं।योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एसईसीएल द्वारा दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। सही पाए जाने पर मेडिकल जांच करने के बाद ही फाइनल सूची जारी की जाएगी।
![]()




























