Friday, February 27, 2026

एसईसीएल संचालन समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Must Read

एसईसीएल संचालन समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

कोरबा। सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक का आयोजन मुख्यालय बिलासपुर के इन्दिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में किया गया। बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना ) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, संचालन समिति के सदस्य सर्वश्री नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसकेएमसी), वीएम मनोहर (सीटू) सहित विभिन्न विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे। बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशकगणों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों द्वारा संचालन समिति की बैठक में पहली बार भाग ले रहे एसईसीएल निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार का स्वागत किया गया। बैठक के अंत में इसी महीने सेवानिवृत होने जा रहे एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी का सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशकगण एवं संचालन समिति के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This