Wednesday, February 18, 2026

एसईसीएल सतर्कता जागरूकता अभियान का हुआ समापन

Must Read

एसईसीएल सतर्कता जागरूकता अभियान का हुआ समापन

कोरबा। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में 16 अगस्त से 15 नवंबर तक चलाए जा रहे तीन महीने के सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन समारोह एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधिगण, सिस्टा, कौंसिल के सदस्य और समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे 7 सतर्कता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और कार्यस्थल पर नैतिक आचरण के महत्व को उजागर करना था। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ, सेमिनार, कार्यशालाएँ और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। समारोह में पुरस्कार वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों और विभागों को सम्मानित किया गया।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This