ऑटो चालक और सवारी से नगदी व मोबाइल की लूट

Must Read

ऑटो चालक और सवारी से नगदी व मोबाइल की लूट

कोरबा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर में ऑटो चालक और सवारी से साढ़े चार हजार रुपए नकदी और मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। चालक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर चिमनी भट़्ठा निवासी पुकार गिरी ऑटो चालक है। वह बुधवार मध्य रात्रि लगभग दो बजे रेलवे स्टेशन से दो सवारी को बैठाकर गंतव्य के लिए निकला था। तुलसी नगर में एक सवारी को छोड़ा। इसके बाद वह दूसरे सवारी को छोडऩे के लिए ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था। इस बीच तुलसी नगर पंडाल के समीप आंगनबाड़ी के पास तीन युवक आए। ऑटो को रूकवाया। डंडा दिखाकर जेब में रखे 600 रुपए और ऑटो में बैठे सवारी का बैग लेकर भाग गए। बैग में चार हजार रुपए नकदी और मोबाइल था। घटना के बाद सवारी डरकर वहां से चला गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

सेजेस करतला विद्यालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया असंतोष

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत पीएम श्री सेजेस करतला विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षा, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक...

More Articles Like This