Thursday, February 19, 2026

ओवरब्रिज बनाने का कार्य हुआ शुरू

Must Read

ओवरब्रिज बनाने का कार्य हुआ शुरू

कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र में गौरव पथ की ओर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पालिका परिषद की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के बाद ठेका कंपनी ने यह कार्य शुरू किया है।दीपका क्षेत्र में कोल ट्रांसपोर्टिंग को आसान बनाने के लिए गौरव पथ की ओर जाने वाले मार्ग पर वाय शेप ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया है। इस ब्रिज से एक रास्ता दीपका खदान की ओर तो दूसरा हरदीबाजार की तरफ भी निकलेगा। दीपका में शुरू किए गए गए इस निर्माण को लेकर पालिका परिषद की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। पूर्व में बिना अनुमति शुरू किए गए निर्माण कार्य को बंद करा दिया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पालिका की ओर से अनापत्ति दी गई।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This